पिथौरागढ़ में बेटे ने पिता व अपने भाई के सर पर किए ईंट से ताबड़तोड़ हमले पिता की हालत गंभीर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ नगर के नजदीकी पौण गांव में पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपने पिता और सगे भाई के सिर पर ईंटों से हमला बोल दिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 8वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. गौचर ने धूमधाम से मनाया वाहिनी का 60 वां स्थापना दिवस।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन बिष्ट ने बताया कि पौण गांव निवासी 60 वर्षीय मदन राम और उनके 35 वर्षी पुत्र पूरन राम को उन्हीं के बडे पुत्र सुरेंद्र राम ने सिर में ईटों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरन राम के सिर में खून का बड़ा थक्का बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शूरु वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए श्रद्धालु आशानी से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।

चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर मुकेश कुटियाल ने बताया कि पूरन राम की हालत स्थिर बनी हुई है सिटी स्कैन कराया जा रहा है सीटी स्कैन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मदन राम के भतीजे सूरज राम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में काकड़ का शिकार करना 14 लोगों को पड़ गया भारी वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रेफर किए हुए 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक परिजनों द्वारा मदन राम को हायर सेंटर नहीं ले जाया गया है जिसके चलते उसकी हालत गंभीर होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *