ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में सुविधा। चारधाम धामों के कपाट खुलने की तिथियां -यमुनोत्री और गंगोत्री 19 अप्रैल, केदारनाथ 22 अप्रैल, बदरीनाथ 23 अप्रैल
देहरादून/ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो गई है। पंजीकरण सुबह 7 बजे से आरंभ हो गया है। राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इस बार भी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू की है।
ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम श्रद्धालु
registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।
चारो धामों के कपाट खुलने की तिथियां
यमुनोत्री व गंगोत्री- 19 अप्रैल 2026 केदारनाथ- 22 अप्रैल 2026
भारतीय श्रद्धालु– आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण विदेशी श्रद्धालु– ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की व्यवस्था भी की गई है।
ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र सुविधा 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
पर्यटन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे कॉल सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। राज्य सरकार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं ताकि यात्रा मार्गों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं का संचालन सुचारू रूप से हो पाए।