पिथौरागढ़, घाट से पिथौरागढ़ जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर समाया गहरी खाई में वाहन चालक की हुई मौके पर ही मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ घाट से पिथौरागढ़ के लिए जा रहे एक टिप्पर शुक्रवार को गुरना के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही ऐंचोली पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची परन्तु तब तक चालक दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग में काकड़ का शिकार करना 14 लोगों को पड़ गया भारी वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सूचना और त्वरित कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही ऐंचोली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँची। कठिन रेस्क्यू- टिप्पर काफी गहरी खाई में गिरा था जिससे शव तक पहुँचने में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नाबालिग से देहव्यापार कराने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

टीम ने रस्सी के सहारे खाई में उतरकर शव को निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क तक पहुँचाया।

 मृतक की पहचान

ऐंचोली चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त केशव सिंह पुत्र धौल सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई है। वह पिथौरागढ़ के ढूंगातोली का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस की द्वारा की गई कार्रवाई

पंचनामा और पोस्टमार्टम– पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉यहां शादी के 24 घंटे होते ही दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म परिवार वाले हैरान।

जांच— प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है हालांकि पुलिस तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *