रुद्रप्रयाग में काकड़ का शिकार करना 14 लोगों को पड़ गया भारी वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ रुद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यूं पट्टी स्थित क्वली गांव में काकड़ के शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नाबालिग से देहव्यापार कराने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

होली के दिन वन विभाग को सूचना मिली कि क्वली गांव के कुछ लोग जंगल में काकड़ का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के बीच टीम को काकड़ का शव तथा शिकार में प्रयुक्त हथियार बरामद हुए।
पूछताछ और जांच के बीच शिकार में संलिप्तता की पुष्टि होने पर वन विभाग ने रात लगभग आठ बजे 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉चमोली में बद्रीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में लगी भीषण आग कई हैक्टेयर जंगल हुआ जलकर राख गांवों के समीप आग आने से ग्रामीण भयभीत।

गुरुवार को वन विभाग ने सभी आरोपितों का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज करके सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि सभी 14 आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की हंटिंग संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *