उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नाबालिग से देहव्यापार कराने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

रुद्रपुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मई 2025 से लापता किशोरी को हरियावाला क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में बद्रीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में लगी भीषण आग कई हैक्टेयर जंगल हुआ जलकर राख गांवों के समीप आग आने से ग्रामीण भयभीत।

3 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लापता नाबालिग को हरियावाला स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली आईटीआई प्रभारी ने टीम गठित कर जाहिद के घर पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट में खुलकर सामने आई भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी मुख्यमंत्री की सभा से दो बार विधायक रहे पूरन सिंह फर्त्याल रहे नदारद।

मौके से किशोरी को मुक्त कराया गया और चार आरोपियों जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किशोरी को लंबे वक्त तक बंधक बनाकर रखा और उससे जबरन देह व्यापार कराया।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में में 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म पूरे जिले में बना व्यापक चर्चा का विषय।

पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 65 (1), 140(3), 143(1), 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *