उत्तराखंड में बीजेपी के रसूखदार मंत्रीयो के हाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और दिवंगत मंत्री चंदन राम दास पर लाखों का बिजली बिल बकाया।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बागेश्वर जिले में बिजली के बकायेदारों की लिस्ट सारोजनिक रुप से जारी की जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास का नाम शामिल है। अखबार में इस सूची के जारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच रसूखदारों पर कार्यवाही ना होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने खोया आपा चाकू से फाड़ डाला अपना पेट।

अख़बार में प्रकाशित सूची के मुताबिक रेखा आर्य के कौसानी स्थित होटल रुद्राक्ष पैलेस पर लगभग 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है। इतना ही नहीं इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये बिजली बिल लगभग चार साल पुराने है। रेखा आर्या के मीडिया प्रभारी ने मीडिया को बताया कि होटल 2022 में बिक चुका था और बकाया बिल 21 फरवरी 2026 को ही चुकता कर दिया गया। यूपीसीएल के कार्यपालन अभियंता ने भी पुष्टि की कि शनिवार दोपहर तक पूरा भुगतान हो चुका है। सूची में पूर्व मंत्री चंदन राम दास का नाम भी था जिनका बकाया अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉यहां लकड़ी लेने गई महिला को जंगल में हाथी ने उतारा मौत के घाट।

सूची में अन्य बड़े बकायेदारों में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड (92 लाख रुपये) और जिला अस्पताल बागेश्वर (16 लाख रुपये) भी शामिल हैं। इस मामले के सामने आने के बाद आम उपभोक्ताओं की तुलना में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई धीमी होने की आलोचना हो रही है क्योंकि आम आदमी का कनेक्शन एक दो हजार रूपये बकाये में भी काट दिए जाते हैं और रसूखदार लोगों को सालों तक लाखो रूपये की वसूली करने पर विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *