गौचर चमोली, पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण का हुआ समापन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देशन में जनपद चमोली में गणित को अबेकस द्वारा अधिक रुचिपूर्ण बनाने के लिये 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉 चारधाम में मोबाइल और रील पर सख्त रोक, जानिए कपाट खुलने की तिथियां।

इस मौके पर प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि अबेकस के द्वारा मस्तिष्क के दाएं और बाएं दोनों भागो को सक्रिय किया जा सकता है। बच्चों को उनके सबसे तेज विकास की उम्र में अबेकस की सहयता से सिखाने से उनकी स्मृति, गति व शुद्धता से गणितीय कार्य करने में हम दक्ष कर सकते हैं। आज जब हर एक का स्क्रीन टाइम बहुत अधिक है उसे कम करने के लिए अबेकस एक महत्वपूर्ण यंत्र है जो गणितीय संक्रियाओं को खेल खेल में आसान बना देता है।

यह भी पढ़ें 👉 जजी कोर्ट हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी।

अबेकस प्रशिक्षण में अभ्यास का कार्य सभी शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया और अपने विद्यालय में जाकर सर्वप्रथम अपने साथी शिक्षकों को अबेकस प्रशिक्षण देंगे। विद्यालय में बच्चों को मानसिक गणित द्वारा संख्याओं पर जोड़ घटाना गुणा को आसान बनाएंगे व सभी शिक्षक अपने विद्यालय के साथी अध्यापकों को भी अबेकस द्वारा गणना करना सिखाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 फायर सीजन के बीच वन विभाग में पुनर्गठन की आहट, सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच मतभेद।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र सिंह कठैत, कमलेश मिश्र, बचन जितेला, नीतू सूद, योगेंद्र बर्त्वाल प्रशिक्षण समन्वयक व सन्दर्भदाता गोपाल कपरुवान तथा सन्दर्भदाता रंजन बिष्ट व 45 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा इन विद्यालयों को 16 छात्र अबेकस व एक मास्टर अबेकस दिये गये। जिसका उपयोग प्रशिक्षण के तुरंत बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में करेंगे व साथ ही समस्त प्रतिभागी अपने साथी अध्यापक अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण में सीखी गयी बातों को साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *