यहां कोचिंग संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंह नगर:-

उधमसिंह नगर/ जिले से सामने आए 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना रुद्रपुर क्षेत्र की है, जहां एक कोचिंग संचालक पर अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : यहां मां ने 12 लाख की सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या।

बताया जा रहा है कि आरोपी कोचिंग संचालक ने किशोरी को बहाने से बुलाया और ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने संबंधित थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा और दोषी पाए जाने पर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। खबर को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *