रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई व भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान हुआ निधन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। रानीखेत से भारतीय जनता पार्टी के विधायक के छोटे भाई भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 दलालों से मुक्त होगा आरटीओ कार्यालय जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतीश नैनवाल लंबे वक्त से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा लगातार इलाज किया गया परन्तु तमाम प्रयासों के बावजूद 10 फरवरी 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, 2026 की श्री केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा मार्ग का विभागों ने किया संयुक्त निरीक्षण।

सतीश नैनवाल के निधन की सूचना मिलते ही भिकियासैंण, रानीखेत सहित पूरे अल्मोड़ा जिले में शोक का माहौल बन गया। क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख देखा जा रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़ें 👉 क्षेत्रीय प्रदर्शन और सर्वे रिपोर्ट बनेगी 2027 में प्रत्याशी चयन का आधार महेन्द्र भट्ट, कहीं मंत्री बनने की हसरत पाले विधायकों का कट न जाय टिकट।

 सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *