अल्मोड़ा में अब लोग रंग में भी बंटने लगे हैं पुलिस कप्तान के पास पहुंचा विशेष रंग से ठेस पहुंचने का मामला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में विशेष रंग का पेंट करने का मामला गरमा गया। शुक्रवार को धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संभाग संगठन ने एसएसपी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉रंग लाई मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा की कोशिश नलैना पटवाडागर क्षेत्र में जमकर फल-फूल रहा है 10 हेक्टेयर में किया पौधारोपण।

मामले में कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में बीते दिनों दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विशेष पेंट कर दिया। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। कहा कि उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पेंट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, इस वक्त न जाए मंदाकिनी के किनारे नदी का बढ़ेगा जलस्तर।

उन्होंने विश्राम गृह के आसपास भूमि पर अतिक्रमण का भी आरोप लगाया। धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संभाग संगठन से जुड़े लोगों ने एसएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में कुमाऊ संयोजक मनोज सिंह पवार, जिला संयोजक कमल बिष्ट, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा,

यह भी पढ़ें 👉देखिए महेंद्र भट्ट, सांसद (राज्यसभा), प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

नगर संयोजक दीप जोशी, प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग संयोजक नीरज थापा, अनिल मेहरा, पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, सूरज वाणी, आशीष भारती, राहुल बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *