दुखद, 150 मीटर गहरी खाई में समाई बारात की बस 13 लोगों की हुई दर्दनाक मौत कई दर्जन घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतडी में बैतडी से बजांग जा रही बरात की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में 13 बरातियों की दर्दनाक मौत हो गई और 34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉गौचर, राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर में इन्स्पायर अवार्ड प्रतियोगिता हुई आयोजित।

गुरुवार की रात बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचुंणी के बड़गांव मोड पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा समाई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात के वक्त नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी ने ली परिवार रजिस्टरों की जांच सम्बन्धी समीक्षा बैठक, 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टर में की गई प्रविष्टियों की जल्द पूर्ण करें जांच – जिलाधिकारी।

दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी 40 वर्षीय केशव राज जोशी, 13 वर्षीय अशोक राज जोशी, 35 वर्षीय बसंत राज जोशी, 41 वर्षीय बिष्णु दत्त जोशी, 42 वर्षीय नरेश राज जोशी, 17 वर्षीय बिशन दत्त जोशी 28 वर्षीय दीपक जोशी, 46 वर्षीय किशन जोशी (सभी एक गांव के), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी 60 वर्षीय मोहन देव भट्ट, 27 वर्षीय केशव भट्ट, बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय बसंत राज रतला, बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय पुष्पा अवस्थी एवं बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉भवाली में साहिल ने दुष्कर्म कर नाबालिग को किया गर्भवती सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक आरोपी गिरफ्तार।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में एवं 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *