


न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग/ तहसील रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी गांव में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार और पांच फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी शहर से एक महिला अपनी और एक युवती को साथ लेकर कर रहस्यमय तरीके से हुई गायब।
अवकाश घोषित विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल हैं।














