चमोली/ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिला स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रर्दशनी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, प्रधानाचार्य डा सुमन ध्यानी, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भास्कर, डायट गौचर के प्रवक्ता रविन्द्र सिंह वर्त्वाल,
पालिटेक्निक गौचर के प्रवक्ता रविन्द्र रावत, राजकीय शिक्षक संघ चमोली के जिला मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश कुनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राबाइका गौचर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के साथ आतिथ्य सत्कार किया। जिला समन्वयक भौतिक प्रवक्ता गंभीर सिंह असवाल के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में राजकीय हाई स्कूल गाड़ी (दशोली) की छात्रा अनन्या, उप्रावि गोपेश्वर (दशोली) का छात्र रिषभ नेगी, राइका भराड़ीसैंण (गैरसैंण) का शिवम, हिमांशु सिंह ,
राइका कुशरानी तल्ली गैरसैंण का उज्जवल कुमार, संदीप सिंह, राइका लाटूगैर – गैरसैंण की दिव्या भारती, उप्रावि लंगासू – कर्णप्रयाग की रिया खण्डूरी, राउमावि विरसण – पोखरी का आदित्य, राजकीय हाई स्कूल सुनाऊं – थराली की छात्रा निधि तथा उप्रावि गुमड – थराली की छात्रा दिशा का सर्वश्रेष्ठ माडल / प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। ऐ सभी 11 चयनित प्रतिभागी छात्र छात्राऐं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला समन्वयक भौतिक प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल ने कहा कि वर्ष 2024 – 25 में जनपद चमोली से 153 बच्चों का चयन हुआ था। जिसमें से सोमवार 02 फरवरी को आयोजित जिला इंस्पायर अवार्ड प्रर्दशनी प्रतियोगिता में 106 प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि चयनित छात्रा – छात्राओं को भारत सरकार द्वारा 10, 000 रुपए की धनराशि उनके खातों में भेजी जाती है।
इस अवसर पर उन्होंने विगत वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नेशनल प्रतियोगिता के चयनित छात्रा गीतांजलि व उनके मार्गदर्शन शिक्षक चंडी प्रसाद देवराड़ी, कूनीपार्था (थराली) तथा राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रर्दशनी में प्रतिभाग करने वाली छात्रा महक अंसारी और मार्गदर्शन शिक्षिका श्रीमती कमला कुनियाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आशादीप मैठाणी, जगदीश कंसवाल, संदीप नेगी, सुरेन्द्र राणा, देवेन्द्र देवली, सुरेन्द्र खण्डूरी, महेंद्र शाह, साधना कुंवर, विद्याशंकर आगरी, देवेन्द्र पंवार, भगवती सिंह रावत, रेखा राणा, ममता पंवार, महिपाल मढवाल के अलावा विद्यालय की समस्त शिक्षिकाऐं व कर्मचारी मौजूद रहे।