बजट से पहले गैस उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी।

नई  दिल्ली/ केंद्रीय बजट से ठीक पहले एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है 1 फरवरी 2026 आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉मौसम अपडेट>>> मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम का पुर्वानुमान जारी करते हुए आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का किया येलो अलर्ट जारी।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में लगभग 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा 2 लोगों की हुई मौके पर ही मौत एक गंभीर घायल।

कोलकाता में इसकी कीमत 1795 रुपये से बढ़कर 1844.50 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर अब 1642.50 रुपये की बजाय 1692 रुपये में मिलेगा, जबकि चेन्नई में इसके दाम 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉भीमताल में पति के साथ होटल में रुकी महिला के कमरे में घूसे 3 लोग होटल मालिक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज।

वहीं घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 853 रुपये में मिल रहा है। पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में सिलेंडर 852.50 रुपये लखनऊ में 890.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं कारगिल में इसकी कीमत 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *