मुख्यमंत्री धामी के आवास पर एक के बाद एक विधायक पहुंचे मिलने बढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में संभावित कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अचानक कई विधायकों और भाजपा नेताओं की मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर एक के बाद एक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को सामान्य शिष्टाचार भेंट से अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने दिया था सीएम धामी को लेकर बयान

मुख्यमंत्री धामी से बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड व प्राथमिक चिकित्सा पर कार्यशाला संपन्न।

खास बात यह रही कि दीपक बाली ने बीते दिनों पहले मुख्यमंत्री धामी को लेकर एक बयान दिया था। मेयर बाली ने कहा था कि मुख्यमंत्री धामी साल 2022 में चुनाव हारे नहीं थे। बल्कि उन्हें हराया गया था। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री धामी से उनकी मुलाकात को राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

मेयर दीपक बाली ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

इन विधायकों ने की सीएम धामी से मुलाकात

इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली विधानसभा के सदस्य करनैल सिंह,

यह भी पढ़ें 👉 रहे सावधान>>> अगले 72 घंटों में 10 राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी।

विधायक विरेंद्र जाती, विधायक शक्ति लाल शाह, विधायक खजान दास और विधायक सुरेश गड़िया भी मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे। एक ही दिन में इतनी मुलाकातों ने यह संकेत दिया है कि सरकार के अंदर और संगठन स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण मंथन चल रहा है। हालांकि इन मुलाकातों को लेकर आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया गया है परन्तु जिस वक्त कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं उस वक्त इन बैठकों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *