उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को भारी बर्फबारी के साथ बारिश का किया अलर्ट जारी सावधान रहिए।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 21 जनवरी बुधवार को राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। दिन में धूप खिलने से राहत मिल सकती है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जनवरी गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ स्थानों में तथा देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

बर्फबारी 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

23 जनवरी को भारी बर्फबारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 जनवरी शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी 2300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। वहीं राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों सहित अन्य मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 जनपद में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस का होगा आयोजन, समान नागरिक संहिता से संबंधित विषयवस्तु का अधिक से अधिक हो प्रचार-प्रसार।

इस बीच राज्य के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलो में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

24 जनवरी को भी भारी बर्फबारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए 23-24 जनवरी को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इन दो दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। हिदायत जारी करते हुए कहा 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक>>> मूलभूत सुविधाओं के लिए तड़प रहे उत्तराखंड के लोग विकास के लिए चुने सांसद उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कर रहे हैं सांसद निधि से विकास आरटीआई से हुआ खुलासा।

ऐसे में अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी गई है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *