गौचर चमोली/ शिरोमणि माता अनुसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली इन दिनों नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भ्रमण कर रही है। देवी डोली का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया श्रद्धालुओं ने दर्शन कर देवी मां अनुसूया को पुष्प अक्षत के साथ भेंट इत्यादि चढ़ावा देकर मनौतियां मांगी ।
इस दौरान देवी मां के पाश्र्व और ऐरवालों के नृत्य देखने को भी दर्शकों में भारी उत्साह बना रहा। क्षेत्रवासियों ने देवी मां अनुसूया से क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।