उत्तराखंड में यहां वाहन समाया नदी में एसडीआरएफ ने एक शव किया बरामद अधिक रात होने व अंधेरे के कारण वाहन का नही चला पता सर्च अभियान जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ नरकोटा के समीप बोलेरो कैंपर हुई दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने किया शव बरामद बीती रात जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को 23:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर रोड पर नरकोटा के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां भ्रष्टाचारी जिला पूर्ति अधिकारी व उसके पीए को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर डीडीआरएफ के साथ मिलकर संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम द्वारा नदी किनारे से एक शव बरामद किया गया जिसे कड़ी मशक्कत करके रोप स्ट्रेचर की सहायता से रोड पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले में दिनदहाड़े गुलदार ने दो लोगों पर किया हमला महिला ने साहस दिखाते हुए बचाई जान।

बरामद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संबंधित वाहन संभवतः नदी में गिरा हुआ है जो रात अधिक होने व अंधेरे के कारण घटनास्थल से दिखाई नहीं दे रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *