नैनीताल जिले के धारी विकास खंड में गुलदार ने 35 वर्षीय महिला को बनाया अपना निवाला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धारी विकास खंड के खटियाखाल गांव से सामने आया है जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा देवी अपने घर के पास घास काट रही थीं। इसी बीच अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।

बाघ महिला को पकड़कर लगभग दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद महिला का शव बरामद किया गया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और क्षेत्र में बाघ की लगातार सक्रियता के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉 शीतकाल के अंतिम प्रवास वाले तमक गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने कहा पहली बार किसी जिलाधिकारी का उनके गाँव में हुआ है आगमन।

ग्रामीणों ने मांग की है कि आतंकी बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल वन विभाग द्वारा इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *