देहरादून/ यहां से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढलानी में सोमवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा समाई।
ड्राईवर की लापरवाही के चलते हुए हादसा बच्चों ने कूद कर बचाई जान
जांच में जुटी पुलिस चालक की लापरवाही के चलते हुए हादसा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की गंभीर लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों को उतारने के बाद चालक बस को ढलान पर खड़ा करके कहीं चला गया। इसी बीच बस धीरे-धीरे पीछे की ओर सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की तरफ लुढ़क गई।
बच्चों ने कूद कर बचाई जान
बस को खाई की ओर जाते देख छात्रों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगा दी जिससे सभी छात्र गंभीर चोटों से बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के साथ ही परिवहन विभाग से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।