देहरादून, ठंड ने समूचे उत्तराखंड में दी दस्तक मौसम में आएगा बदलाव बारिश व हिमपात के भी आसार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ नवंबर का पहला पखवाड़ा समाप्त हो गया है दूसरे पखवाड़े में ठंड ने अब और जोर पकड़ लिया है पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक ठंडी हवाओं ने लोगों को स्वेटर और जैकेट्स निकालने पर मजबूर कर दिया है मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी सुबह और रात के वक्त सर्दी का असर और बढ़ेगा जबकि दिन में हल्की धूप कुछ राहत दे सकती है हालांकि हवा की ठंडक इतनी तेज रहेगी कि धूप में भी ठिठुरन महसूस होगी।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल से बहला फुसलाकर कर युवती को भगाने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफतार।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के निचले क्षेत्रों में जैसे देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी में दिन के वक्त मौसम सुहावना रहेगा लेकिन सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों जैसे नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री तक गिर सकता। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है जिससे बर्फीली हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी ने किया सड़कों का औचक निरीक्षण अनियमिताएं मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कहा ढिलाई बर्दाश्त नहीं।

मौसम विभाग ने कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की शीत लहर की चेतावनी जारी की है फिलहाल बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है जिससे आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा साफ आसमान के कारण दिन में धूप खिली रहेगी परन्तु रात का तापमान तेजी से गिरेगा यही वजह है कि सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने की भी संभावना है खासकर पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में कोहरा छाने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *