नैनीताल/ जिले के भीमताल थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की रात की है जहां एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भीमताल संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल की निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी।परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने भीमताल में काम करने वाले बिहार निवासी रवि गिरी नाम के युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है।
परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने भीमताल में काम करने वाले बिहार निवासी रवि गिरी नाम के युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग से साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी बताया जा रहा की किशोरी का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता है।