उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम दिखाएगा अपना उग्र रूप बारिश बर्फबारी के साथ बज्रपात का येलो अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है पिछले तीन-चार दिन से चल रही हवाओं के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। साथ ही सुबह के वक्त गहराई वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने से विजिविलिटी कम हो रही है। कई क्षेत्रों में सुबह पाला भी गिरने लगा है। इससे ठंड में और भी बढ़ोत्तरी हो रही है। उधर दूसरी ओर राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी अब ठंड बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ विधानसभा में केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर आंदोलन 31वे दिन भी आंदोलन जारी, अब क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन को उग्र करने की थी चेतावनी।

आज सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने आज यानी मंगलवार और बुधवार को दो दिन बारिश आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ही राज्य में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश-बर्फबारी के कारण शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस बारिश-बर्फबारी का असर न केवल उत्तराखंड बल्कि सीमावर्ती उतर प्रदेश के कई जिलों में भी देखने को मिल सकता है।

 इन जनपदों के लिए बारिश का पूर्वानुमान

आज से मौसम करवट बदल सकता है आईएमडी ने आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, नीति घाटी में धौली गंगा पर बनी अस्थाई झील बनी बड़ा खतरा ग्रामीणों ने की मलवा हटाने की मांग।

साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है। कल यानी बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश और चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *