चमोली/ भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है दूसरा बेटा गंभीर घायल है समूचे देश और राज्य में जहां एक ओर आज भैया दूज का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद एवं बेहद हृदयविदारक खबर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाला भयावह सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों में दंपती और उनका एक बेटा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह भयावह सड़क हादसा उस वक्त घटित हुआ जब एक महिला मायके में भैयादूज का त्योहार मनाकर अपने परिवार के साथ कार से वापस अपने घर की ओर लौट रही थी इसी उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई
जिंदा जला परिवार एक बेटा गंभीर
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चमोली जिले के पोखरी तहसील क्षेत्र के पाब गांव निवासी अनिता देवी अपने परिवार के साथ गुरुवार को भैया दूज का त्यौहार मनाने अपने मायके देवखाल आई थी। मायके में भैयादूज का
त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के बाद दोपहर का खाना खाके अनीता अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर वापस जा रही थी। कार में अनीता के साथ उनके पति अरविंद त्रिपाठी बेटा अनंत और अमबुज सवार थे।
बताया जा रहा है है कि इसी दौरान वापसी में जैसे ही उनकी कार पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग पर देवखाल से महज 200 मीटर दूर ही पहुंची थी एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई और थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। जिससे कार में सवार अनिता, उसके पति अरविंद और बेटे अनंत की आग में जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता का दूसरा बेटा अम्बुज गंभीर रूप से घायल हो गया
जिसे स्थानीय लोगो द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मायके में पसरा मातम
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन है जिस बेटी को कुछ ही वक्त पहले हंसी खुशी विदा किया था उसके परिवार सहित असामयिक मौत की खबर से महिला के मायके में भी मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।