उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा बदहाल विज्ञापनों में स्वस्थ सरकार करन माहरा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल कहा राज्य गठन के 25 साल बाद भी अगर जनता को इलाज जैसी बुनियादी सुविधा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है तो ये सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में आम लोग हफ़्तों से हड़ताल पर बैठे है।

यह भी पढ़ें 👉 परिजनों के तानों से आहत दो बच्चों की मां ने लगाई भीमताल झील में छलांग।

क्योंकि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं दवाइयां नहीं और जवाबदेही नाम की कोई चीज़ नहीं। बच्चों का बुखार भी ठीक से नहीं देखा जाता गर्भवती महिलाओं को वक्त पर देखभाल नहीं मिलती और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी लोगों को रेफर कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉 हर घर नल हर घर जल योजना में भारी अनियमिताओं व सरकारी धन के गबन पर हाईकोर्ट सख्त ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए निर्देश।

ये वही उत्तराखंड है जिसके सपनों के साथ लोग राज्य आंदोलन में शामिल हुए थे परन्तु आज 25 साल बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और सरकार सिर्फ़ विज्ञापनों में स्वस्थ उत्तराखंड दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *