कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतंत्र की चोरी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अपने पालतू पशुओं को चरा रहे व्यक्ति को भालू ने हमला कर किया गंभीर घायल।

माननीय करन माहरा जी ने कहा कि देश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार जनता के विश्वास के साथ छल कर रही है। वोटों की हेराफेरी और चुनावी मशीनरी के दुरुपयोग के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों से लेकर विधानसभा तक इस लड़ाई को लड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉 नेवी के जहाज से लापता करनदीप का 18 दिन बितने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के है निवासी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता का हर वोट पवित्र है और उसकी रक्षा करना हर लोकतांत्रिक सरकार का पहला कर्तव्य है। लेकिन जब सत्ता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटने लगे, तो आवाज़ उठाना जरूरी हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *