दिल्ली से शादी समारोह में आए लोगों वाहन गिरा खाई में 5 लोग घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया वाहन सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे। मसूरी कोलू खेत के समीप पानी वाले बैंड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। सूचना पर थाना मसूरी से आपदा उपकरणों सहित पर्याप्त पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 मौके पर पहुंचकर देखा कि वाहन लगभग 15 से 20 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें कुल पांच व्यक्ति सवार थे। पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू कर सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए देहरादून भेजा गया प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति दिल्ली से मसूरी शादी समारोह में आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट, इन तारीखों को बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट।

और वापस लौटते वक्त पानी वाला बैंड के पास मोड़ मोड़ को सही तरीके से न काट पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं।

घायलों का विवरण
1- फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

2- रतन गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

3- ओमप्रकाश पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

4- मुकेश गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

5- देशराज पुत्र रामचंद्र निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *