अल्मोड़ा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स 23 वर्षीय युवक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 राजधानी में तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने स्कूल वैन में मारी जबरदस्त टक्कर कई छात्राएं घायल।

गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपने मैक्स वाहन (यूके 01 टीए 1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था इसी बीच तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा समाया। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह उम्र 23 वर्ष भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह-सुबह उत्तराखंड के इस जिले की धरती डोली भूकंप के झटको से घरो से बाहर भागे लोग।

सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
मोहित की वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

ग्रामीणों के मुताबिक मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार था। मोहित का छोटा भाई कुछ ही वक्त पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मोहित घर में मां और अम्मा की देखरेख करने के लिए घर में रुक गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *