सोमेश्वर से पर्दाफाश हुआ फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ कोतवाली अल्मोड़ा में तीन लोगों के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी का जाली प्रमाण पत्र मोहर और फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से ऋण लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा करबला एवं डोली डाना मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

कोतवाली में दी गई तहरीर में दिनेश नेगी निवासी ग्राम जैचोली, पोस्ट सोमेश्वर ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी सुनील सिंह कठायत और कपिल धपोला ने स्वास्थ्य जांच से संबंधित ऋण फर्जी तरीके से प्राप्त किया। इसके लिए ऋण आवेदन फाइल में सीएमओ अल्मोड़ा का जाली प्रमाण पत्र तैयार करके फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल किया गया।दिनेश नेगी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से भी फर्जी कोटेशन बिल और प्रमाण पत्र बैंक में जमा किए जबकि उनका उनसे किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग, 7 वर्षीय मासूम की शिक्षक ने की बूरी तरह की पिटाई मासूम ने स्कूल जाना छोड़ा।

उन्होंने संदेह जताया कि धिरेंद्र सिंह गैलाकोटी निवासी सरकार की आली जो उनके कार्यालय और घर पर आता-जाता रहता था इस मामले में संलिप्त हो सकता है।नेगी का कहना है कि गैलाकोटी ने कुछ वर्ष पहले इसी प्रकार के बिल और कोटेशन की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉 मित्र पुलिस पर गंभीर आरोप निर्वस्त्र करके युवक के साथ की बर्बरता की हदें पार आईजी ने तलब की रिपोर्ट।

इस संदर्भ में उन्होंने यूनियन बैंक अल्मोड़ा के शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *