चमोली/ नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भारी बारिश के कारण 4-5 भवनों की क्षति की खबर है। अचानक बढ़ा मोक्ष नदी का जलस्तर प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए है घटना मे 5 लोग लापता बताये जा रहे है 2 को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है।
एनडीआरएफ भी गोचर से नन्दप्रयाग के लिए रवाना हो गयी। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि घटनास्थल के लिए मेडिकल टीम तीन 108 एम्बुलेंस रवाना कर दी गयी हैंl चमोली जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है यहां कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं वहीं कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।
स्थानीय लोग और नंदा नगर थाना पुलिस के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है लेकिन स्थिति इतनी भयावाह है कि वहां पर प्रशासन की टीम को पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं और कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं हालांकि अंधेरा होने के चलते उन सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदा नगर के लिए रवाना हो गई है लगातार बारिश के चलते लोगों का नुकसान बढ़ता ही जा रहा है और जैसे-जैसे प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों से बात होती है तो स्थिति स्पष्ट होगी कि कितने लोग लापता है और लोगों का कितना नुकसान हुआ है।
स्थानीय निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया की कुन्तरी गांव में कई घर मालवे में दब गए हैं और लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से फोन पर बात हुई जो घरों में फंसे हैं जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर के कुंतरी में बादल फटने की घटना की जानकारी मिली है नुकसान और जनहानि की स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पाई है एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है जेसीबी मशीनें भी मौके पर भेजी जा रही है।