चमोली/ उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार देर रात हुए एक हादसे में एक कार गहरी खाई में जा समाई यह घटना चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र की बताई जाती है जहां मारवाड़ी पुल से गिरे वाहन में से एसडीआरएफ ने 05 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया एक लापता की खोज जारी है।
16 सितंबर 2025 की देर रात्रि मंगलवार को कोतवाली जोशीमठ से सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन मारवाड़ी पुल से नीचे गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक श्री कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। रेस्क्यू प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर बताया गया कि वाहन में कुल 06 लोग सवार थे।
टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 03 व्यक्तियों को सुरक्षित एवं 02 व्यक्तियों को हल्की चोटिल अवस्था में बरामद किया गया। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति लापता है जिसकी सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम का अभियान जारी है।