बेतालघाट में ब्लॉक चुनाव के द्वारान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में इन 16 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ अपराधियों पर सख्ती बरतते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव के दौरान फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंग के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

चुनाव में चली थीं गोलियां

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक ने प्रतिद्वंदी खेमे पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की।

इस गंभीर घटना में शामिल गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी गदरपुर उधम सिंह नगर सहित उसके 16 सदस्यीय गिरोह के खिलाफ थाना बेतालघाट में एफआईआर दर्ज की गई।

गैंगस्टर एक्ट में फंसे 16 बदमाश

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को एफआईआर संख्या 12/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया।

गैंग में शामिल सदस्य हैं

अमृतपाल उर्फ पन्नू, गुरजीत सिंह उर्फ पारस, प्रदीप सिंह उर्फ सोकर, वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य, पंकज पपोला, प्रकाश भट्ट, रविंद्र उर्फ रवि,

यह भी पढ़ें 👉 मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर थराली पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

यश भटनागर उर्फ यशु, दीपक सिंह रावत, हेमंत बलोदी, रोहित पांडे, संदीप खोलिया, मनोज खोलिया, निक्कू शाही, संदीप बधानी और राहुल बधानी।

लंबा आपराधिक इतिहास

गैंग लीडर अमृतपाल और गुरजीत सिंह पर पहले से पहले भी रामनगर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

प्रदीप सिंह उर्फ सोकर पर 07 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 16 वर्षों से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात महिला अधिकारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र निकलें फर्जी विभाग ने कराया मुकदमा दर्ज।

हेमंत बलोदी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

रोहित पांडे पर भी 07 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 307, आर्म्स एक्ट, लूट और धमकी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

 अपराध का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह संगठित होकर मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी, लूटपाट, चाकूबाजी और जनता को डराने-धमकाने जैसे अपराध करता रहा है। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल था।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी मीणा ने साफ कहा कि नैनीताल पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस की है। अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलेगा सीधे जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *