पंचायतों की शपथ ग्रहण की तिथियां तय।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ शासन ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन-2025 में निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक की तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायतीराज अनुभाग-1 की ओर से सचिव चन्द्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायतों के सदस्य और प्रधान 27 अगस्त को शपथ लेंगे, जबकि उनकी प्रथम बैठक 28 अगस्त को होगी।

ALSO READ : जितेंद्र सिंह सुसाइड केस >> हिमांशु चमोली को लेकर बड़ा खुलासा, करन माहरा ने सरकार से पूछे सवाल।

इसी तरह क्षेत्र पंचायतों के सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और प्रमुख 29 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे और उनकी प्रथम बैठक 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिला पंचायतों के सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष 1 सितंबर को शपथ लेंगे तथा 2 सितंबर को उनकी प्रथम बैठक होगी। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अनिवार्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम बैठक आयोजित कराई जाए, ताकि पंचायतों का सुचारु संचालन समय पर शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *