एनडीए ने उपराष्ट्रपति के लिए इनको बनाया अपना उम्मीदवार।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो नई दिल्ली/ उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉 सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के 659 उपनल कर्मियों का पांच माह से वेतन बकाया, दी आंदोलन की चेतावनी।

जेपी नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। वे तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां गुलदार ने खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर किया हमला।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राधाकृष्णन का स्वच्छ छवि वाला व्यक्तित्व और संगठनात्मक दक्षता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। पार्टी और गठबंधन को पूरा विश्वास है कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्थाओं को और सशक्त बनाएंगे। गौरतलब है कि मौजूदा उपराष्ट्रपति का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है जिसके मद्देनजर नया चुनाव कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *