उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने का अनुमान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी के अनेक स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित होने एवं भूस्खलन, सड़क अवरोध व अन्य आपदाओं की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सभी जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण में विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा बैठक।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में चमोली जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, जिससेजलभराव, भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति बन सकती है। इस कारण जिले में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहने, आपदा की किसी भी स्थिति में तत्काल सूचना आदान-प्रदान करने तथा आपदा से संबंधित सभी उपकरण व वायरलेस सेट हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 नगर पालिका की महिला पदाधिकारियों व स्कूली छात्राओं ने सैनिकों को बांधी राखी।

सड़क मार्ग खुले रखने के लिए पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई,बीआरओ आदि विभागों की टीमों को तत्पर रहने को कहा गया है। भारी वर्षा के दौरान पर्यटन एवं अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर पहाड़ी व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।जिलाधिकारी ने आम जनता से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, नदियों-नालों के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *