‌यहा देवर भाभी ने पंखे पर लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

न्यूज 13 ब्यूरो

बरेली/ जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर मे गुरुवार को देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने मौका मुआयना करके स्थानीय लोगों से बात की पता चला कि दोनों का प्रेम संबंध था। जिसके चलते परिवार में क्लेश रहता था इसी वजह से दोनों ने कुछ घंटे के अंतराल मे जान दे दी। सुबह लगभग 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला अपने घर के कमरे मे पंखे से लटक गई। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 जनपद चमोली के पहले चरण में 62.17% मतदान, ज्योर्तिमठ में सबसे अधिक रहा मतदान प्रतिशत, प्रथम चरण में 65 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान।

रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली जानकारी पर इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वही अंकित की पत्नी का दो साल पहले निधन हुआ था। वह उसके बाद से मानसिक रूप से परेशान रहता था अंकित का इलाज भी चल रहा था। थाना क्षेत्र के आलोक नगर कॉलोनी निवासी पेंटर अंकित राठौर यहां पर भाई भाभी और माता-पिता के साथ रहता था। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे सोनी ने पहली मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक उत्तराखंड में यहां झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात।

जबकि उसी कमरे में शाम 5:30 बजे देवर अंकित ने भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अंकित का भाई और पिता पेंटर का काम करते है। सोनी को एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक सुबह भाभी का शव छत पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला था। उसी वक्त से देवर काफी परेशान हो गया और शाम को उसी कमरे मे जाकर फंदा लगा लिया। चर्चा है कि देवर-भाभी के बीच नजदीकी संबंध थे। इसको लेकर घर मे कलह भी रहती थी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के सितारगंज के धानचौड़ा गांव की रहने वाली सोनी की शादी 2016 में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर निवासी विवेक से हुई थी। सोनी के दो बच्चे है। तीन साल का बेटा कैरव और पांच साल की बेटी तान्या है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के पास महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग नहीं चला कोई पता।

सोनी के मायके वालों का आरोप है कि विवेक सुबह से शराब पीता था और दिन-रात नशे मे रहता था। थाना इज्जतनगर प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद से अंकित छोटी-छोटी बातों पर भी जज्बाती हो जाता था। माना जा रहा है कि उसकी भाभी की मौत के बाद उसने जज्बात में फंदा लगा लिया हो। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *