शर्मनाक उत्तराखंड में यहां झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल 24 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 5:15 बजे सूचना मिली कि आईडीपीएल क्षेत्र में हॉकी मैदान के निकट झाड़ियों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के पास महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग नहीं चला कोई पता।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आईडीपीएल चीता पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुचे। मौके पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला जिसे तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक शिशु का जन्म लगभग 2 से 3 घंटे पहले हुआ था। पुलिस नवजात शिशु के परिजनों या उसे झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां गोशाला में लगी भीषण आग मवेशी की जलकर हुई मौत महिला व उसकी पुत्री भी झुलसे गोशाला में रखा भूसा भी हुआ जलकर राख।

यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया ऋषिकेश थाने के नंबर 9411112815 पर संपर्क करें।

सूचना देने वाले ले व्यक्ति की एहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *