उत्तराखंड में यहां गोशाला में लगी भीषण आग मवेशी की जलकर हुई मौत महिला व उसकी पुत्री भी झुलसे गोशाला में रखा भूसा भी हुआ जलकर राख।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

लालकुआं/ बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर द्वितीय में एक महिला की गौशाला में भीषण आग लगने से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वहीं आग बुझाने के दौरान महिला और उसकी पुत्री भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही गौशाला में रखा भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने राजस्व विभाग और डॉक्टरों की टीम को तुरंत मौके पर भेजा। घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉 पाखरो रेंज घोटाला>>> पूर्व डीएफओ अखिलेश तिवारी पर दर्ज होगा मुकदमा मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात इंदिरा नगर द्वितीय काला डेयरी के समीप सीमा रावत पत्नी स्व. नंदन सिंह रावत की गौशाला अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला अपनी पुत्री के साथ गौशाला के बगल में घर में सोई हुई थी। मवेशियों की चीख पुकार सुनकर दोनों मां-बेटी उठे और आस- पड़ोस के लोगों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच आग की चपेट में आकर भैंस और उसकी थोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद थोरी की मौत हो गई जबकि भैंस का उपचार जारी है। वहीं आग बुझाने के प्रयास में सीमा रावत और उसकी पुत्री भी झुलसकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस जिले में प्रधानमंत्री पोषण योजना में हुए करोड़ों के घोटाले की हुई जांच शुरू।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर राजस्व और पशु चिकित्सकों की टीम को भेजा। पटवारी पूजा रानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी आय का एकमात्र साधन पशुपालन था जो इस अग्निकांड की चपेट में आकर खाक हो गया है। अग्निकांड का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *