भाजपा मंडल प्रतिनिधि ध पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र के खिलाफ प्रचार में उतरे रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल भाई के मोह में संगठन की रीति नीति से भी भटके।
भाजपा मंडल प्रतिनिधि ध पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र के खिलाफ प्रचार में उतरे रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल भाई के मोह में संगठन की रीति नीति से भी भटके।
रानीखेत/ विधायक प्रमोद नैनवाल ने विकासखंड भिकियासैंण की छेत्र पंचायत सीट थाैली पाली से अपने भाई सतीश नैनवाल की सीट पर जीत दर्ज करने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है यह मोर्चा किसी और प्रतिद्वंदी के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा मंडल प्रतिनिधि और पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र बिष्ट के विरुद्ध खोला गया है।
भाजपा मंडल प्रतिनिधि ने भी अपना नामांकन इसी सीट से किया है क्योंकि उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद के सदैव खिलाफ रही है ऐसे में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल ने भाजपा मंडल प्रतिनिधि भूपेंद्र बिष्ट का प्रचार छोड़ अपने भाई सतीश नैनवाल का प्रचार इसी सीट पर करना शुरू करना प्रारंभ कर दिया है। आपको बताते चलें कि भिकियासैंण ब्लॉक में विधायक के भाई की सीट पर केवल दो ही प्रत्याक्षी मैदान में हैं । विधायक का भाई सतीश नैनवाल और उनके प्रतिद्वंद्धि भारतीय जनता पार्टी के मंडल संयोजक और पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र बिष्ट।
भूपेंद्र बिष्ट के प्रचार में आने के बाद से मुकाबला और रोचक हो गया है क्योंकि जहां भूपेंद्र घर घर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं विधायक प्रमोद नैनवाल बैठकें कर अपने भाई को जिताने की अपील कर रहे हैं।
रानीखेत विधानसभा की सबसे अधिक हॉट सीट बनी थाैली पाली पर अब पूरे विधानसभा की नजर है।
क्योंकि एक ओर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे भूपेंद्र बिष्ट है तो दूसरी ओर विधायक के भाई सतीश नैनवाल। आज पार्टी अपनी ही रीति नीति से भटकती हुई नजर आ रही है क्योंकि जहां भाजपा विधायक को अपने भाजपा कार्यकर्ता के साथ चुनाव प्रचार में होना चाहिए था वहां अब विधायक अपने भाई के मोह में सब भूल बैठे हैं।