मुख्यमंत्री धामी के महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, उपद्रवियों ने महिला व्यापारी नेता के घर पर जमकर मचाया उत्पाद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ नैनीताल जिले में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ऑपरेशन चलाकर रात को सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है परन्तु प्रशासन और पुलिस के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है।हल्द्वानी की महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भाजपा नेता के थ्री स्टार होटल में चल रहा था अवैध कैसिनो दिल्ली मुंबई से बुलाई युवतियां अर्द्धनग्न अवस्था में डांस करती मिली युवतियां भाजपा नेता सहित 15 गिरफ्तार 35 हुए फरार।

घटना रात की बताई जा रही है मोटर साइकिल सवार कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुखानी थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया गया। यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए लेकिन उनकी हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 भले ही मनोज रावत पर उठ रहे हो कई सवाल गणेश गोदियाल व हरीश रावत की चली तो मनोज होगे पहली पसंद।

रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात लगभग ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया वह गालियां दे रहे थे। पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 जिला पंचायत पौड़ी का कनिष्ठ अभियंता सस्पेंड, वित्तीय अनियमितता सहित लगे कई गंभीर आरोप।

महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *