हल्द्वानी/ सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं बताया जा रहा है कि सेना का जवान छुट्टी बिताने के बाद 14 दिन पहले अपने यूनिट को वापस लौटा था परन्तु वह यूनिट में नहीं पहुंचा और अब 14 दिन बाद फिर वापस हल्द्वानी अपने घर लौट आया जहां घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल ले गए परन्तु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई मौत किन कारणों से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा लेकिन छुट्टीया गुजारने के 14 दिन तक वह कहां था पुलिस इसकी जांच कर रही है बताया जा रहा है कि देवलचौड़ निवासी 39 वर्षीय उमेश सिंह नगरकोटी मूलरूप बागेश्वर जिले के कांडा के रहने वाले थे देवलचौड़ में वह पत्नी, मां और बेटा बेटी के साथ साथ रहते थे फौजी उमेश की वर्तमान में तैनाती सिलिगुड़ी सिक्किम में थी उमेश के भाई कुंदन सिंह नगरकोटी ने बताया कि 15 दिन की छुट्टी पूरी कर वह छह अक्टूबर को वह हल्द्वानी स्थित घर से सिक्किम के लिए निकले थे।
लेकिन वह अपनी यूनिट में पहुंचे ही नहीं शनिवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक वह घर पहुंचे उनके पास आईकार्ड सहित अन्य सामान भी नहीं था वह सिलीगुड़ी तक तो गए लेकिन अपनी यूनिट में आमद नहीं कराई और वापस घर लौट आए घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया परिजन यह नहीं बता सके कि छह अक्टूबर को जब वह ड्यूटी के लिए निकले और 19 अक्टूबर को अचानक घर लौटे तो इस बीच वह कहां थे मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत की सही कारणों का पता चल पाएगा।