बागेश्वर, धरमघर रेंज में गुलदार ने 3 वर्षीय मासूम को बनाया अपना निवाला।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ थाना-कांडा क्षेत्र के धरमघर रेंज में सानीउडियार के समीप ओलानी ग्राम से घर के आंगन में खेल रही एक 3 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया।सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ ही थाना कांडा की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी खोजबीन के बाद बच्ची का शव बरामद हो गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉 17 से 25 अक्टूबर तक होगा काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर डामरीकरण कार्य।

बागेश्वर जिले की कांडा तहसील धरमघर वन रेंज के औलानी गांव निवासी रवि उप्रेती की तीन वर्षीय बेटी योगिता उर्फ भूमिका बृहस्पतिवार शाम को लगभग छह बजे अपनी दादी कला उप्रेती के साथ खेल रही थी। साथ ही उसका छोटा भाई शौर्य भी था। इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और योगिता को उठा ले गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉 एसडीएम, कोतवाल और संबंधित विभागों ने अतिक्रमण हटाने से पूर्व किया निरीक्षण।

ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि तेंदुए ने मासूम के गले व सिर पर गहरे जख्म कर दिए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। बागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धरमघर रेंज की टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हो गई थी। दो पिंजरे और ट्रैंकुलाइन गन लेकर टीम भी गांव पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉 नकली नोटों के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी और दबोचे।

वहीं धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि टीम गांव में पहुंची है। ध्रुव सिंह मार्तोलिया डीएफओ बागेश्वर ने कहा घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की चार टीमों को मौके पर भेजा गया है मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड से पिंजरा लगाने और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *