द्वाराहाट, राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं ने सीखे कत्थक नृत्य के गुर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

द्वाराहाट/ युवाओं के बीच शास्त्रीय संगीत और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पीकमैके की ओर से पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मशहूर कत्थक नृत्यांगना स्वीटी गुसाई ने कत्थक के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिए उत्तराखंड की वन भूमि की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश।

स्वीटी गुसाई द्वारा छात्राओं को कत्थक नृत्य के शास्त्रीय एवं तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा छात्राओं को कत्थक नृत्य में करियर बनाने संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य सोनिका नेगी ने बताया कि

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बैखौफ है चोर कांस्टेबल और होमगार्ड के सर किया रॉड से वार होमगार्ड के सर पर लगे 20 से अधिक टांके।

इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज के भागदौड़ भरे इस युग में नृत्य का अभ्यास न केवल छात्राओं को एकाग्रता प्रदान करेगा अपितु जीवन की समस्याओं के साथ तालमेल बनाने में भी सहायता करेगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों के साथ कार चालक की हुई दर्दनाक मौत।

कार्यक्रम में लता अधिकारी, चित्रा पांडे, माया मेहरा, मंजू, रावत, किरण बिष्ट, प्रेमा जोशी, दीपा घुघत्याल, अनिता कोठारी, सुरभि, रेनू जोशी, रेनू तिवारी, मनीषा टम्टा, तनुजा, दीपा उपाध्याय, ऋतु उपाध्याय, प्रवीणा आर्या आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *