यहां जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी:-

उत्तरकाशी/ तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित भेड़ पालकों (गडरिया) को 1 लाख 72 हजार की राहत राशि वितरित की है।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में यहां 3 नाबालिग लड़कियों ने बालकनी से रस्सी के सहारे कूद कर बचाई अपनी आबर, पुलिस ने मानव तस्करी में लिप्त एक महिला व एक पुरुष को किया गिरफतार

जानकारी के अनुसार जनपद के दूरस्थ तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के बायलुड़ी तोक के जंगल में बीते दिवस (बुधवार) सायं करीब 6 बजे धारा, जखोल व फिताड़ी गांव के भेड़ पालकों की भेड़-बकरियों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने के कारण 43 बकरियों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 : चमोली, थराली विकास खंड में दिलवर खान ने नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल क्षेत्र में तनाव का माहौल भारी संख्या में पीएसी तैनात।

सूचना मिलने के बाद गुरुवार को राजस्व एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। तहसीलदार मोरी जबर सिंह असवाल ने बताया कि इस घटना में धारा गांव के पांच, जखोल के पॉंच और फिताड़ी गांव के दो भेड़पालकों की कुल 24 बकरी, 16 भेड़ एवं 03 मेमनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रति मृत पशु 4 हजार की दर से 1 लाख 72 हजार की सहायता राशि प्रभावित लोगों को वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *