हल्दूचौड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों पर करी छापेमारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को हल्दूचौड़ में क्लीनिकों पर छापेमारी की। जिसमें अवैध रूप से चल रहे तीन क्लीनिकों व एक मेडिकल स्टोर पर 1 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही संचालकों को दो दिन के भीतर अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉 : अल्मोड़ा, थाना भतरौजखान पुलिस ने 10 लाख से अधिक कीमत का गांजा भरकर ले जा रहे तस्कर को किया गिरफतार।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 श्वेता भंडारी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ में छापेमारी की। इस दौरान हल्दूचौड़ स्थित डीके क्लीनिक का एस्टेब्लिशमेंट बिल में नेचरोपैथी के तहत पंजीकरण पाया पर संचालक के एलोपैथी की प्रैक्टिस करते पाए जाने पर उसका 20 हजार का चालान किया गया। वही कमलेश मेडिकल स्टोर संचालक के एलोपैथी की प्रेक्टिस करने पर 50 हजार, वीके क्लीनिक का पंजीकरण न होने व अनियमिताएं मिलने पर संचालक का 50 हजार और श्रीवास्तव क्लिनिक का 20 हजार का चालान किया और साथ ही सभी क्लिनिको को बंद कर अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *