15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी:-

पौड़ी/ अगरोड़ा पट्टी क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने अपने पैतृक गांव नौगांव की भूमि के सीमांकन और रिपोर्ट तैयार कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान पर की थी। इसके बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आज आरोपी को पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढ़वाल में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता विभाग ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्तियों के संबंध में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 : कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक मशीन गायब।

निदेशक सतर्कता, डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य के बदले रिश्वत मांगी जाती है, या आय से अधिक संपत्ति अर्जित की जाती है, तो तुरंत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचना दें। सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है और जनता से इसमें सहयोग की उम्मीद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *