उत्तराखंड में यहां आईटीबीपी के जवानों से भरी बस सड़क पर पल्टी 39 जवान थे बस में सवार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल/ उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं खाई में बारात की बस गिरने के बाद आज शनिवार को टिहरी जिले से भी बड़ी खबर आ रही है यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस के पलटने से कई जवान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में पुलिस ने यहां से किया बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार।

मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 108 की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है नई टिहरी से आ रही खबर के मुताबिक यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के समीप हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 चकराता वन प्रभाग में साढ़े चार हजार देवदार के पेड़ों के अवैध कटान की जांच लगभग पूरी हो गई है अब कई और अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज।

जहां पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बस नियंत्रित होकर रोड पर पलट गई है। बस में कुल 39 जवान सवार थे। जिनमें से सात जवान घायल बताए जा रहे हैं। पटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल जवानों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से पीएचसी फकोट भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बारातियों से भरा वाहन समाया 200 फुट गहरी खाई में 3 लोगों की हुई मौत 10 लोग गंभीर रूप से घायल।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट कहते हैं कि घटना शनिवार शाम लगभग 4 बजे की है। आईटीबीपी के उक्त सभी जवान दुर्घटना में सामान्य घायल हुए हैं। तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *