उत्तराखंड में यहां दुष्कर्म से आहत किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

देहरादून/ उत्तराखंड में लगातार दुष्कर्म की खबरे बढ़ती ही जा रही है राज्य में पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद भी दुष्कर्म की घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है अब खबर काशीपुर से सामने आ रही है। यहां पर एक युवक ने किशोरी को अपना हवश का शिकार बनाया जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्म हत्या का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों के खिलाफ हुआ केस दर्ज।

यह ताजा मामला ऊधमसिंह नगर जिले काशीपुर का है। हालंकि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपकर यहीं के ललित पुत्र सतीश पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म से आहत होकर उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉 भू कानून को लेकर मचा घमासान कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया तिवारी सरकार में संशोधित हुए कानून को बदलकर जमीन को खुर्द-बुर्द करने का आरोप।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (1) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई बबीता गोस्वामी को सौंपी है। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना एसआई बबीता गोस्वामी और कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज द्वारा शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *