उतराखंड में यहां छोटे भाई को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ा बड़ा भाई सुरक्षित बचाया गुलदार के जबड़े से।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

रामनगर/ ग्राम चोरपानी में सती कॉलोनी के समीप बगीचे के किनारे रहने वाले 9 वर्षीय बालक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। पास ही मौजूद बालक के बड़े भाई ने बहादुरी
दिखाते हुए गुलदार पर डंडे से कई वार करके छोटे भाई को गुलदार
के जबड़े से छुड़ा लिया। किशोर की बहादुरी के चलते गुलदार बालक को छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल बालक को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन आरोपी प्रकाश पांडे को अल्मोड़ा थाने में पहुंचकर महामंडलेश्वर बनाए जाने की हो उच्च स्तरीय जांच – दीपक करगेती।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सती कालोनी के समीप बगीचे के किनारे परिवार के साथ रह रहा 9 वर्षीय जयवीर का परिवार बगीचे में घास काटने के लिए गया था। घर में जयवीर और उसका बड़ा भाई 12 वर्षीय देव कुमार मौजूद थे। जयवीर जब घर के बाहर निकला तो झोपड़ी के बाहर चारपाई पर बंधे उनके पालतू कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया। यह देखकर जयवीर गुलदार के चंगुल से कुत्ते को बचाने के लिए उसे खोलने का प्रयास करने लगा। इसी बीच गुलदार ने जयवीर पर हमला बोल दिया। जयवीर ने शोर मचाया तो घर में मौजूद उसका 12 वर्षीय भाई देव कुमार बाहर निकला उसने देखा कि गुलदार ने जयवीर के एक पैर को मुंह में दबा रखा था।

यह भी पढ़ें 👉 आने वाले 6 महिने तक बढ़े हुए वेतन और भत्ते नहीं लेंगे बदरीनाथ विधायक।

देव कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे से गुलदार के सिर पर कई वार कर दिये। देव कुमार की बहादुरी के चलते गुलदार उसके भाई को घायल अवस्था में छोड़कर बगीचे की ओर भाग खड़ा हुआ। गुलदार के मुह में घायल जयवीर के हाथ और पैरों में नाखूनों से गहरे घाव बन गए। परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोर को छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर में बने जोशीमठ से भी गंभीर हालत, 1000 साल पुराने मंदिर में भी आई दरारें, बेतहाशा खड़िया खनन है जिम्मेदार, एनजीटी ने सरकार से मांगा जवाब।

घटना के बाद गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं देव कुमार द्वारा गुलदार के साथ किए गए संघर्ष के बाद अपने भाई की जान बचाने की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *