बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने उत्तराखंड में यहां नाबालिग से की छेड़छाड़ पुलिस ने इन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने पर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय जा धमके उन्होंने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के कोटद्वार से करोड़ो रुपए लेकर फरार हुए कमेटी संचालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफतार।

देवायल राजस्व चौकी में आरोपित भाजपा नेता के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में डीएम के निर्देश पर मुकदमा राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रात तक लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा।

बकरियां चराने गई थी नाबालिग

मामला बीते 24 अगस्त का है। आरोप है कि ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका घर से लगभग एक किमी दूर बकरियां चराने गई थी। उसके साथ तीन अन्य बालिकाएं भी थीं।

यह भी पढ़ें 👉 हरदा के उजाड़ू व महा-पापी बल्द वाले बयान पर सुबोध उनियाल का पलटवार कहा हरदा नंदी बैल हैं जो किसी काम का नहीं होता।

आरोप है कि डंगूला गांव निवासी भाजपा सल्ट मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा टाफी देकर बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के पास फोन था। उसने अपनी मां से फोन पर संपर्क साधा और किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर बालिका ने आपबीती बताई।
[31/08, 9:33 am] Naveen Sati: लोकलाज के डर से स्वजनों ने मुंह नहीं खोला बाद में करीबी लोगों के साथ देने पर शुक्रवार को मामला गरमा गया। आरोपित भगवत बोरा के विरुद्ध देवायल राजस्व चौकी में बीएनएस की धारा 74 (छेड़छाड़ कर परेशान करने) व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के मुताबिक मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होते ही जांच शुरू कर दी गई है।

गुस्साए लोग एसडीएम से मिले

पीड़िता के स्वजन के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

यहां राह चलती युवती पर दूसरे समुदाय यह भी पढ़ें 👉 युवकों द्वारा कोई स्प्रे छिड़कने का प्रयास।

उन्होंने कहा कि आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इस बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, युवक कांग्रेस नेता अमित रावत, मदन सिंह घुघत्याल, मोहन सिंह, दिनेश रावत, घनानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *